Skip to main content

Dosti shayari yaarana

Dosti shayari 

Friendship shayari 
Dosti shayari



गुजर जाता हैं वक्त कुछ यादे बनकर
महज बातें रह जातीं है कहानी बनकर
मगर सच्चे यार तो दिल में बसते है
कभी होठों की मुस्कान बनकर
तो कभी आँखों के आंसू बनकर



ज़िन्दगी हर पल कुछ खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,
मिलना हमारी तक़दीर में था वरना,
इतनी प्यारी दोस्ती इत्तेफाक नहीं होती.



रिश्तों से बड़ी चाहत और क्या होगी,
दोस्ती से बड़ी इबादत और क्या होगी,
जिसे दोस्त मिल सके कोई आप जैसा,
उसे ज़िन्दगी से कोई और शिकायत क्या होगी.



ज़िन्दगी के कुछ उलझे सवालो से डर लगता है,
ज़िन्दगी में दिल की तन्हाइयो से डर लगता है,
ज़िन्दगी में एक सच्चा दोस्त तो मिल पाना मुश्किल होता है,
पर एक सच्चे दोस्त को खोने से डर लगता है.



अगर बात दिल से कही गई हो तो वो दिल को छू लेती है,
और कुछ बिन कही बात भी कुछ कह देती है,
कुछ लोग तो दोस्ती का मतलब ही बदल देते है,
और कुछ की तो दोस्ती से ही ज़िन्दगी बदल जाती है.



जो दिल के हो करीब उसे रुसवा नहीं करते,
यूँ अपनी दोस्ती का तमाशा नहीं करते,
खामोश रहोगे तो घुटन और बढ़ेगी,
अपनों से कोई बात छुपाया नहीं करते.
Friendship shayari



लोग रूप देखते है ,हम दिल देखते है ,
लोग सपने देखते है हम हक़ीकत देखते है,
लोग दुनिया मे दोस्त देखते है,
हम दोस्तो मे दुनिया देखते है.

Best friends

हमनें कहा ऐ बारिश ज़रा थम के बरस।
जब मेरा दोस्त आ जाये तो जम के बरस।
पहले ना बरस की वो आ ना सके।
उसके आने के बाद इतना बरस की वो जा ना सके



क्या दुआ करु मेरे दोस्तों के लिए ऐ खुदा…
बस यही दुआ है कि, मेरे दोस्त कभी किसी दुआ के मोहताज न हो.



जिंदगी के तूफानों का साहिल है तेरी दोस्ती
दिल के अरमानों की मंजिल है तेरी दोस्ती
जिंदगी भी बन जायेगी आपनी तो जन्नत
अगर मौत आने तक साथ दे तेरी दोस्ती.



खुद पे भरोसा है तो खुदा साथ है,
अपनो पे भरोसा है तो दुआ साथ है,
जिदंगी से हारना मत ऐ दोस्त,
ज़माना हो ना हो ये दोस्त तेरे साथ है.



दोस्ती ज़िन्दगी का खूबशूरत लम्हा है,
जिसे मिल जाये तन्हाई में भी खुश,
जिसे न मिले भीड़ में भी अकेला.



करनी है खुदा से गुजारिश,
तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,
हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,
या फिर कभी जिंदगी न मिले.



कुछ वक्त का इंतजार मिला मुझको,
जिंदगी से बढ़कर यार मिला मुझको,
ना रही तमन्ना किसी जन्नत की मुझे,
तेरी दोस्ती से वो प्यार मिला मुझको.



एक दोस्त ने दुसरे दोस्त से पूछा दोस्ती क्या है..!
दूसरा दोस्त हंस कर बोला एक दोस्ती ही तो है,
जिसका कोई मतलब नहीं और,
जहां मतलब हो वहां दोस्ती नहीं.



खामोश था मैं तन्हा थी मेरी जिंदगी,
लाखों थे साथ में पर अकेला ही चलता था,
डूब रहा था मैं भीड़ के इस जंजाल में,
आपने दोस्ती का हाथ बढ़ाया,
तो जीने का असली मकसद समझ में आया.



आप दोस्त नहीं दिल का कोई साज है,
आप जैसे दोस्त पर हमे दिल से नाज है,
अब चाहे जिंदगी नाराज हो या आप नाराज हो,
ये दोस्ती वैसी ही रहेगी जैसी आज है.



दोस्ती एक वो एहसास होता है,
जो अनजाने लोगो को भी पास लाता है,
जो हर पल साथ दे वही दोस्त कहलाता है,
वरना तो अपना साया भी साथ छोड़ जाता है.



दोस्ती नाम है सुख-दुःख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा ही मुस्कुराने का,
ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं है,
दोस्ती वादा है उम्र भर साथ निभाने का।



ek जाम उलफत के नाम,
एक जाम मोहबत के नाम
एक जाम वफ़ा क नाम,
पूरी बोतल बेवफा के नाम,
और पूरा ठेका दोस्तों के नाम



क्या पता  कब मौत का पैगाम आ जाये
न जाने कब ज़िंदगी की  आखिरी शाम आ जाये
मैं तो इंतज़ार करता हूँ
किसी ऐसे समय का की मेरी ज़िन्दगी
किसी दोस्त के काम आ जाये.



मेरे दोस्त छोटी सी बात पर नाराज मत होना
भूल हो जाए तो माफ कर देना
नाराज तब होना जब रिश्ता तोड़ देंगे
क्योंकि ऐसा तब होगा जब हम दुनिया छोड़ देंगे



कहीं शाम है तो कहीं अंधेरा!!
मेरी हर खुशी में नाम है तेरा!!
बस तू मांग कर तो देख मेरे यार,
तेरी एक मुस्कान के लिए
जान भी हाज़िर कर दूं मेरा.

Friendship shayari



फूल हों तो महक जाती है!!
सितारों हो तो चमक जाती है!!
दोस्ती का रिश्ता इतना अनमोल होता है!!
दूर रहकर भी दोस्त की याद आ जाती है.



हमारी दोस्ती को किसी की नज़र ना लग जाए!!
रहें हमेशा साथ कभी दूरी ना होने पाए!!
बस यूं ही रहे तेरा मेरा साथ हमेशा,
इस दोस्ती को पूरी उम्र लग जाए.



खामोशी भी इजहार से कम नहीं होती ,
सादगी भी सिंगार से कम नहीं होती,
ये तो अपना अपना ढंग है,
दोस्त वर्ना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती.



शर्तें लगाई जाती नहीं दोस्ती के साथ,
कीजिये मुझे क़ुबूल मेरी हर कमी के साथ.



कोई यार कभी पूराना नही होता
चंद दिन बात न हो तो बेगाना ना होता
दोस्ती में दूरिया तो आती ही है
मगर इसका मतलब दोस्त को भुलाना नहीं होता.




दोस्ती का रिश्ता रिश्तेदारी से अच्छा होता है
क्योंकि रिश्तेदारों से रिश्ता खून का होता है
और दोस्तों से रिश्ता दिल का होता है और
दिल वह है जो सारे जिस्म को खून पहुचा है


 
वो वजह पूछता रह गया
और हम वजह छुपाते रह गये
यहीं अंत था उस कहानी का
जिसके सपने देखने वो सोता रहा
और हम उन सपनों से
बचने के लिए खुद को जगाते रहे.



कुछ यारों ने वक्त की कीमत बताई है
परिवर्तन जरूरी है ये बात समझाई है
फुर्सत में नहीं होती कभी मैं
शिकायते थी सबको ये
फिर भी वक्त आने पर मैंने
दोस्ती जरुर निभाई है
बदलाव अच्छा है चलो मान लिया
पर रिश्ते भूल जाने में कौनसी भलाई है.



मैं यादो का किस्सा खोलू तो
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं
मैं गुजरे पलों को सोचू तो
कुछ दोस्त बहुत याद आते है
धीरे धीरे उम्र कट जाती है
जीवन यादो की पुस्तक है
कभी किसी की याद खूब तड़पाती है
तो कभी यादों के सहारे
ये जिन्दगी यूँ ही कट जाती है
मैं देर रात तक जागू तो
कुछ दोस्त बहुत याद आते है.



यह ज़ालिम दुनिया रंग रूप देखती है,
हम तो बस किसी अजनबी दिल देखते है,
कुछ कमबख़्त लोग इस दुनिया मे दोस्त देखते है,
पर हम तो हमारे दोस्तों मैं दुनिया देखते है.



दूरियों से कभी हमें फ़र्क़ नही पड़ता
हम तो दिल को नज़दीकसे से छूते है,
दोस्ती आप जैसे कुछ ख़ास लोगों से होती है,
वरना मुलाक़ात तो न जाने रोज़ कितने लोगों से होती है .


Comments

Popular posts from this blog

Happy Marriage Anniversary हैप्पी एनिवर्सरी

 Happy Marriage Anniversary हैप्पी एनिवर्सरी रब ना करे कभी तुम्हें खुशियों की कमी हो, तुम्हारे क़दमों के नीचे फूलों की जमीं हो, आंसू ना हो तुम्हारी आँखों में कभी, अगर हो तो वो खुशियों की नमी हो। सालगिरह मुबारक हो! आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे, खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठे, यूंही एक होकर आप ये ज़िन्दगी बिताएं की, आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे. इस शादी की सालगिरह पर दुआ है हमारी, ये सात फेरों का रिश्ता सात जन्मो तक गहरा हो, ना कभी आप रूठे ना कभी वो रूठे, थोड़ी नोक – झोक और ढेर सारा प्यार हो. आप दोनों की जोड़ी कभी न टूटे, ख़ुदा करे आप एक दुसरे से कभी न रूठे, यूँ ही एक होकर आप ये जिन्दगी बिताएँ, आप दोनों से खुशियों के एक पल भी ना छूटे. ईश्वर करे ऐसे ही आती रहे आपकी वर्ष गांठ, आपका रिश्ता प्यार का छुए नया आसमान, आगामी जीवन भी रहें सुखमय, घर में हों खुशियों का सदा वास महके जीवन का हर पल जैसे हर दिन हो त्यौहार सालगिरह की शुभकामनाएं. जीना क्या है तुमने ही समझाया, खामोश हमारे होंठो को तुमने हंसाया, हम तो तन्हा चलते थे सुखी जिंदगी की उस राहों...

Raksha Bandhanरक्षाबंधन

Raksha Bandhan આરંભ્યા દૈત્ય રાજા બલિએ અશ્વમેઘ યજ્ઞ.. છેતરવા બલી ને ધર્યો વિષ્ણુએ વામન અવતાર.. ત્રણ ડગલાં જમીન માં.. મેળવ્યું પૃથ્વી, પાતાળ ને આકાશ.. પ્રસન્ન કર્યા ભગવાન ને.. માગ્યું બલી એ વરદાન.. આંખ ખોલું ત્યાં તમને જોવ.. ને કર્યા પ્રભુ એ પાતાળ લોકે વાસ.. પડ્યાં લક્ષ્મીજી સહિત.. દેવો વિડંબના માં લાવવા કેમ પ્રભુ ને બહાર.. આવ્યો દિવસ પૂનમ નો.. બાંધી અમર રાખડી માં લક્ષ્મીએ..,અસુર, દૈત્ય બલી ને.. માંગ બેની.. માંગ.. આજ માંગે એ આપું.. વરસાવ્યું ભાઈ. एक बार बड़ा सपना देखा है तो देख , इसमें कोई ऐतराज़ नहीं । पर उन सपनों को मुमकिन करना पड़ेगा , होगा जरूर एक बार हौसला रख तो सही । बहुत सारे मुश्किलों को झेलना है । बहुत सारे पड़ावों को पार करना है । करना तो है बहुत ही कुछ , और तू कर भी लेगा बस एक बार मेहनत कर तो सही । - ओस की बूंदों से भी प्यारी है, मेरी बहना गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है, मेरी बहना। आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है सच कहूँ तो मेरी आँखों की राजदुलारी है मेरी बहना रक्षाबंधन के दिन की कुछ अलग ही बात है भाई बहिन के लिए यह पाकीज़ा जज़्बात है भाई क...

Brother shayari (भाई) bhai

  Brother shayari ( भाई) bhai जिसके सर पर भाई का हाथ होता हैं,हर परेशानी में उसके साथ होता हैं, लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना, तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं. धन्यवाद हैं उन ईश्वर को जों हमें ऐसी किस्मत प्रदान की भगवान के समान माता-पिता एवं फरिस्ते जैसे भाई हे. दिल में होता है प्यार बहुत चाहे ज़ुबॉ पर कङवे बोल होते हैं, दुख-सुख में साथ देने वाले भाई अनमोल होते है. भाई-भाई का रिश्ता ख़ास होता हैं, अक्सर ये दिल के बहुत पास होता हैं, रामायण और महाभारत का उदाहरण देख लो जब भाई-भाई लड़ते है तो कुल का नाश होता है. Bhai Ke Liye Shayari. शुक्रगुजार हूँ उस खुदा का जो मैंने ऐसी किस्मत पायी है, भगवान सरीखे माता-पिता हैं और फ़रिश्ते जैसा भाई है. भाई का आशीर्वाद किसी दुआ से कम नही होता वह भले ही पास ना हो गम नही होता अक्सर दूरियों से रिश्ते नाते धुंधले पड़ जाते है मगर भाई भाई का प्रेम कभी कम ना होता. आँखों में शराफ़त चाल में नजाकत दिल में सच्चाई और चहेरे में सफ़ाई फिर क्यों न बोले हर लड़की आपको भाई. बहुत शानदार ये रिश्ता अपना है, जिन पे बस खुशियों का ...